Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 – राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के तहत मिल रहे हैं मुफ्त मोबाइ , ऐसे करें आवेदन

(Mukhyamantri Digital Seva Yojana, Rajasthan Free Mobile Yojana, elegibility, how to apply )

राजस्थान सरकार द्वारा 10 अगस्त 2023 से Mukhyamantri Digital Seva Yojana के अंतर्गत स्मार्टफोन वितरण का शुभारंभ किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में महिलाओं को 3 साल तक फ्री इंटरनेट डेटा, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा दी जाएगी। चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया 3 साल तक स्मार्टफोन फ्री यूज कर सकती हैं।

राजस्थान की 1.35 करोड़ महिलाओं को मुफ्त मोबाइल योजना 10 अगस्त 2023 से शुरू करने की तैयारी है। महिलाओं को लगभग 9500 रुपए की कीमत वाला मोबाइल दिया जाएगा।

मोबाइल के साथ 3 साल तक हर महीने 5 जीबी डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा असीमित फ्री एवं मोबाइल सिम भी फ्री दी जाएगी। Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर 10 अगस्त 2023 से फोन बांटे जाएंगे।

पहले चरण में 40 लाख फोन दिए जाएंगे। राजस्थान में पहले चरण में चिरंजीवी परिवारों की 10वीं और 12वीं की छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और विधवा महिलाओं को यह स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इसके बाद अन्य लाभार्थियों को मोबाइल वितरण करने की प्रक्रिया की जाएगी।

Rajasthan-Free-Mobile-Yojana
Mukhyamantri Digital Seva Yojana

Table of Contents

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Kya Hai

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा अपने बजट भाषण में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना (Mukhyamantri Digital Seva Yojana) की घोषणा की थी। जिसके तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे। जिससे कि उन्हें राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके। और महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें।

See also  Agneepath Yojana (Agnipath Scheme) 2023 | How to Apply Online

इस योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले स्मार्टफोन में 3 साल तक फ्री इंटरनेट डाटा और कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। स्मार्टफोन में विभिन्न योजनाओं के मोबाइल ऐप डाउनलोड करके दिए जाएंगे। जिससे कि महिलाओं को राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी समय से मिलती रहे। इस योजना का लाभ केवल चिरंजीवी योजना के तहत शामिल परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को ही मिलेगा।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 – मोबाइल फोन वितरण

राजस्थान में चिरंजीवी कार्डधारी 1.35 करोड़ महिलाओं को 10 अगस्त 2023 से मोबाइल बांटना शुरू होंगे। Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर 10 अगस्त 2023 से फोन बांटे जाएंगे। इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना शिविरों के लिए एक वेबसाइट तैयार की गई है।

आमजन को कैंप स्थलों की जानकारी इसी के माध्यम से उपलब्ध हो सकेगी। यह फोन सैमसंग, नोकिया और जिओ के होंगे जो 3 साल के डाटा बैकअप के साथ दिए जाएंगे। कैमरे में मोबाइल फोन लेने के लिए आधार और जनाधार लिया जाएगा।

महिलाओं को मोबाइल फोन वितरण के साथ साथ उसके इस्तेमाल करने के लिए डिजिटली साक्षर भी बनाया  जाएगा। महिला अभ्यर्थी इस फोन को बेच नहीं सकती हैं। सरकारी योजनाओं के लिए इसी से आवेदन एवं सिम बदला तो काम नहीं करेगा यह मोबाइल फोन। फोन की प्राइमरी सिम बॉक्स को बंद रखा जाएगा। सेकेंडरी सिम में वही सिम काम करेगी जो एक्टिवेट करके दी जाएगी।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 List, Rajasthan Indira Gandhi Smartphone Scheme 2023, Rajasthan Indira Gandhi Smartphone Yojana 2023 Kaise Milega राजस्थान इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना 2023 की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 लिस्ट में अपना नाम चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 का उद्देश्य

प्रदेश सरकार का फ्री मोबाइल योजना राजस्थान 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को निशुल्क स्मार्टफोन प्रदान करना है। जिससे सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उन तक आसानी से पहुंचाई जा सके।

See also  पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त, ऐसे करें आवेदन?

क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि प्रदेश के पात्र परिवारों के पास मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवा ना होने के कारण सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उन तक नहीं पहुंच पाती है। जिसके कारण वह योजना एवं सेवाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। लेकिन अब Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के माध्यम से महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे।

जिससे पात्र परिवार को सही समय पर सही योजना एवं सेवाओ की जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा यह योजना प्रदेश की महिलाओं को इस डिजिटल युग में डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के लिए पात्रता

  • महिला उम्मीदवारों को केवल राजस्थान राज्य का नागरिक होना चाहिए।
  • महिला को चिरंजीवी परिवार से संबंधित होना चाहिए और प्रमुख सदस्य होना चाहिए।
  • परिवार की आय 2 लाख प्रति वर्ष से कम होगी।
  • महिलाओं के पास राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड होना भी जरूरी है।
  • महिला उम्मीदवारों के पास जन आधार कार्ड होना चाहिए।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स

जनाधार कार्ड
चिरंजीवी कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
राशन कार्ड
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

मुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना के लाभ

राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 के तहत निम्न लाभ दिए जाएंगे।

  • इसमें चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
  • मोबाइल फोन के लिए कोई भी चार्ज नहीं देना होगा।
  • इस योजना में टच स्क्रीन स्मार्टफोन जिसमें इंटरनेट, dual-sim, ब्लूटूथ, हॉटस्पोट, मेमोरी, वाईफाई इत्यादि सुविधाएं होंगी।
  • इसमें राजस्थान की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ऐप इंस्टॉल होंगे। जिनकी महिलाएं जानकारी ले सकेंगी और उनसे जुड़ सकेंगी।
  • महिलाओं को करीब साडे ₹9000 की कीमत वाला और 32GB स्टोरेज क्षमता और साडे 5 इंच स्क्रीन वाला फोन दिया जाएगा।
  • मोबाइल के साथ 3 साल तक हर महीने 5 जीबी डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा असीमित फ्री एवं मोबाइल सिम भी फ्री दी जाएगी।
  • मोबाइल में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के ऐप इनबिल्ट होंगे। राजस्थान में वर्तमान में सरकार की 28 फ्लैगशिप योजनाएं हैं।
See also  Abua Awas Yojana Jharkhand Online Registration 2024 | झारखण्ड अबुआ आवास योजना

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Check Name Status

Rajasthan Free Mobile Yojana List के तहत महिलाओं को अपना नाम शामिल करने के लिए किसी भी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना होगा। क्योंकि इस लिस्ट में सरकार द्वारा खुद ही चिरंजीवी योजना की पात्र महिलाओं और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं का नाम शामिल किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस लिस्ट के माध्यम से पात्र महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए 1200  करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई सूची में किसी पात्र लाभार्थी का नाम नहीं होने की स्थिति में राजस्थान संपर्क 181 पर उनका रजिस्ट्रेशन करवाएं।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होनी चाहिए। इसे आप अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। कि महिला का नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में है या नहीं है। चिरंजीवी योजना में नाम चेक करने की प्रोसेस नीचे दी गई है।
 
  • सबसे पहले अभ्यर्थी को चिरंजीवी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर “रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजें” का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसमें अपना जन आधार कार्ड नंबर लिखकर सर्च पर क्लिक करना है।
  • यदि महिला का नाम चिरंजीवी योजना में है तो यहां एलिजिबिलिटी स्टेटस में नाम दिखाई देगा।
  • यदि नाम दिखाई नहीं देता है, तो इसका मतलब इस योजना में नाम नहीं है।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Important Links

Check  registration StatusClick Here
Helpline Number181 

FAQs

Q: राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 किसके द्वारा शुरू की गई है?

Ans: राजस्थान मुफ्त मोबाइल योजना 2023 राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई थी।

Q: Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 का लाभ किन-किन लोगों को दिया जाएगा?

Ans: राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 का लाभ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को दिया जाएगा।

Q: Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 में नाम है या नहीं कैसे चेक करें?

Ans: राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 में नाम चेक करने की संपूर्ण प्रोसेस ऊपर दी गई है।

Q: Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के तहत फोन का वितरण कब से किया जाएगा?

Ans: राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के तहत स्मार्टफोन का वितरण 10 अगस्त 2023 से शुरू हो जाएगा। यह    मोबाइल प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगा कर दिए जाएंगे।

Q: Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के तहत मोबाइल लेने के लिए कौन से डाक्यूमेंट्स देने होंगे?

Ans: राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 के तहत स्मार्टफोन लेने के लिए महिला अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड और जन आधार कार्ड की फोटोकॉपी देनी है.

Q: योजना के तहत प्रदान किये गये मोबाइल फोन की कीमत क्या है?

Ans: योजना के तहत दिए जाने वाले मोबाइल फोन की कीमत 9500 रुपये है।

Q: राजस्थान मुफ्त मोबाइल योजना 2023 के लिए आवंटित कुल बजट कितना है?

Ans: राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 के लिए राज्य सरकार ने कुल बजट 1200 करोड़ रुपये तय किया है।

Q: Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के तहत मिलने वाले स्मार्टफोन को बेचा जा सकता है?

Ans: राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 के तहत मिलने वाले स्मार्टफोन को भेज नहीं सकते हैं. इसमें केवल वही सिम काम करेगी, जो इसके साथ दी जाएगी।

Leave a Comment